Sunday, October 25th, 2026

जयपुर एयरपोर्ट पर 3 विदेशी युवतियां शरीर में छिपा कर लाई 90 लाख का सोना

जयपुर
 प्रदेश की राजधानी जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jaipur international airport) पर सोने की तस्करी (Gold smuggling) का एक बड़ा खुलासा हुआ है। कस्टम की टीम ने रविवार रात 9 बजकर 55 मिनट पर बैंकॉक से आई 3 महिलाओं के हावभाव संदिग्ध लगने पर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान महिलाओं ने सोने की तस्करी से इनकार किया। इसके बाद में कस्टम अधिकारियों ने उनके सामान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिलाओं के हैंडबैग में सोने के 6 कड़े और 3 गोल्ड चेन बरामद की। जब्त किए गए सोने का कुल वजन 1 किलो 720 ग्राम पाया गया। इस सोने की बाजार कीमत 90 लाख रुपए से ज्यादा है।


बिना स्कैनिंग एयरपोर्ट से निकलने की कोशिश की युवतियों ने
जयपुर कस्टम डिपार्टमेंट के अतिरिक्त निदेशक भारत भूषण अटल ने बताया कि बैंकॉक से आई तीनों युवतियां बिना स्कैनिंग के एयरपोर्ट से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम की टीम की निगाह इन युवतियों पर पड़ी। टीम को इन युवतियों पर शक हुआ क्योंकि एक युवती मेटल डिटेक्टर से बाहर निकली और दूसरी युवती उसे बिना स्कैनिंग के ही हैंड बैग पकड़ा रही थी। इसके बाद युवतियों से पूछताछ की तो उन्होंने संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। कस्टम की टीम ने इन युवतियों के हैंड बैग की तलाशी ली, तब सोने के 6 मोटे कड़े और 3 बड़ी-बड़ी गोल्ड चेन बरामद की गई। कस्टम की टीम ने तीनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एक युवती कई बार आ चुकी है इंडिया
कस्टम विभाग के अधिकारी के मुताबिक गिरफ्तार की गई तीनों युवतियां थाईलैंड की रहने वाली है। इनमें से एक युवती कई बार भारत आ चुकी है। शेष दोनों युवतियों ने पहली बार जयपुर आना बताया। कस्टम की टीमें इन तीनों से पूछताछ कर करके तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। इन युवतियों से जब्त किया गया सोना 99.50 प्रतिशत शुद्ध है।

सफर के दौरान पहन रखे थे कड़े और चैन
पूछताछ में इन युवतियों ने बताया कि सफर के दौरान तीनों युवतियों ने एक एक सोने की चैन गले में पहन रखी थी। साथ ही तीनों ने दोनों हाथों में सोने के कड़े भी पहन रखे थे। जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरने के बाद सोने की चेन और कड़ों को उतार कर हैंड बैग में रख दिए ताकि कस्टम की टीम को चकमा देकर बाहर निकला जा सके। गिरफ्तार की गई युवतियां कस्टम अधिकारियों की निगाह से नहीं बच सकी और पकड़ी गई।

 

#90 लाख का सोना

Source : Agency

पाठको की राय