जनसम्पर्क के 3 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त
भोपाल
आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े, संचालक आशुतोष प्रताप सिंह, अपर संचालक सुरेश गुप्ता, डॉ. एच.एल. चौधरी के साथ जनसम्पर्क परिवार ने 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त होने वाले 3 कर्मचारियों को सफल कार्यकाल के लिये बधाई देते हुए विदाई दी। कर्मचारियों को शॉल-श्रीफल और स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जनसम्पर्क से सहायक जनसम्पर्क अधिकारी महेन्द्र व्यास, डार्क रूम सहायक गंगा सिंह और भृत्य श्रीमती चन्द्रकांति दास सेवानिवृत्त हुए हैं। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए आयुक्त डॉ. खाड़े ने कहा कि सभी के द्वारा कोरोना के संकट की घड़ी में भी कर्त्तव्यनिष्ठा से कार्य किया गया। उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना के साथ शुभकामनाएँ दीं।

पाठको की राय