Saturday, October 24th, 2026

रायपुर रेलवे स्टेशन से 65 किलो गांजा के साथ पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

रायपुर
रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच से बिहार जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे तीन गांजा तस्करों को जीआरपी पुलिस ने मुखबिर से सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी पुलिस ने गांजा तस्करों के पास से साढ़े 3 लाख कीमत का करीब 65 किलो गांजा जब्त किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी 15 साल पहले रायपुर स्टेशन पर फल वेंडर्स का काम करता था। पकड़े गए तीनों आरोपियों में से एक पति-पत्नी है।

 

#Raipur railway station

Source : Agency

पाठको की राय