बड़ी राहत कोरोना के 3.26 लाख मामले आए सामने
नई दिल्ली
कोरोना वायरस कहर के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में पाबंदियों का असर दिखने लगा है। भारतर में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को देश में कोरोना संक्रमण के 326,123 नए मामले सामने आए हैं, जो इस महीने यानी मई में सबसे कम है। वहीं महामारी से मरने वालों की संख्या 3879 रही। वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों के मुताबिक, राहत की बात है कि इस महीने कोरोना के रोजाना आने वालों मामलों में सबसे कम केस शुक्रवार को ही आए हैं। इससे पहले 10 मई को 3 लाख 29 हजार नए केस आए थे। महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक समेत कई अन्य राज्यों में कोरोना के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है।
वर्ल्डोमीटर के आंकड़ो के मुताबिक, देश में शुक्रवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के महज 323123 नए केस सामने आए, वहीं इसी दौरान 3879 लोगों की मौत हुई है। इस तरह से देश में कोरोना के मामलों में इस महीने अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। भारत में फिलहाल कोरोना वायरस के कुल 24,372,243 केस हैं। अब तक देश में 266,229 लोग जान गंवा चुके हैं। हालांकि अच्छी बात ये है कि दो करोड़ से अधिक लोग कोरोना को हरा भी चुके हैं। देश में कुल 20,426,323 लोग रिकवर हो चुके हैं। अभी देश में एक्टिव केसों की संख्या 3,679,691 है।
इन 18 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में संक्रमण काबू में
महाराष्ट्र, कर्नाटक, यूपी, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, तेलंगाना, जम्मू, गोआ, चंडीगढ़, लद्दाख में कोरोना संक्रमण की स्थिति काबू में है।
नौ राज्य चिंता का विषय: केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, पंजाब, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी और मणिपुर की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
मई में किस तरह कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव हुआ है, इन आंकड़ों से समझिए।
14 मई 2021: 326,123 नए केस और 3,879 मौतें
13 मई 2021: 343,288 नए केस और 3,999 मौतें
12 मई 2021: 362,406 नए केस और 4,126 मौतें
11 मई 2021: 348,529 नए केस और 4,200 मौतें
10 मई 2021: 329,517 नए केस और 3,879 मौतें
9 मई 2021: 366,499 नए केस और 3,748 मौतें
8 मई 2021: 409,300 नए केस और 4,133 मौतें
7 मई 2021: 401,326 नए केस और 4,194 मौतें
6 मई 2021: 414,433 नए केस और 3,920 मौतें
5 मई 2021: 412,618 नए केस और 3,982 मौतें
4 मई 2021: 382,691 नए केस और 3,786 मौतें
3 मई 2021: 355,828 नए केस और 3,438 मौतें
2 मई 2021: 370,059 नए केस और 3,422 मौतें
1 मई 2021: 392,562 नए केस और 3,688 मौतें

पाठको की राय