छुरिया उपकेन्द्र में 3.15 एम.व्ही.ए. का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर हुआ क्रियाशील
राजनांदगांव
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अन्तर्गत राजनांदगांव जिले के ग्रामीण अंचलों में समुचित वोल्टेज पर निर्बाध व गुणावत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिष्चित करने के उद्देश्य से विद्यमान उपकेन्द्रों में स्थापित पॉवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी कड़ी में छुरिया में विद्यमान 33/11 केव्ही उपकेन्द्र में 3.15 एव्हीए का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर को ऊजीर्कृत किया गया। इस प्रकार छुरिया उपकेन्द्र की क्षमता 10 एमव्हीए से बढ़कर 13.15 एव्हीए हो गया है। विद्युत कंपनी के उच्चाधिकारियों के अथक प्रयासों से विद्युत विकास के लिए स्वीकृत इस कार्य से छुरिया उपकेन्द्र के परिधि में आने वाले अनेक गांवों के किसानों तथा उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। डोंगरगढ़ संभाग के कार्यपालन अभियंता केवी मैथ्यू ने बताया कि छुरिया उपकेन्द्र में स्थापित 3.15 एमव्हीए का अतिक्ति पॉवर ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकरण से लगभग 18 ग्रामों के 4400 उपभोक्ताओं को उच्चगुणवत्ता की विद्युत सेवा का लाभ मिलेगा।
इस कार्य को सफलतापूर्वक किये जाने पर मुख्य अभियंता टी.के. मेश्राम एवं अधीक्षण अभियंता सलिल कुमार खरे ने कार्यपालन अभियंता के.वी.मैथ्यू, ए.डी. टण्डन, सहायक अभियंता सुरेष कुमार ठाकुर ,श्री मुकेश कुमार साहू, नुरेन्द्र कुमार साहू, सुश्री ष्वेता कोसरिया, कनिष्ठ अभियंता लाखन सिंह ठाकुर और उनकी टीम को बधाई दी है।

पाठको की राय