Monday, October 26th, 2026

2845 युवाओं ने जेल प्रहरी परीक्षा में किया क्वालीफाई

भोपाल
जेल प्रहरी परीक्षा देने वाले 2845 प्रतिभागियों को दूसरे चरण के टेस्ट के लिए क्वालिफाई माना गया है। व्यापमं द्वारा जेल प्रहरी के 282 पदों हेतु पीईबी द्वारा 305988 आवेदकों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, जिनमें से 179233 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इसमें से 2845 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण हेतु क्वालिफाइड किया गया है। इनका द्वितीय चरण में शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट लिया जाना है। शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता परीक्षा में योग्य पाए जाने वाले अभ्यर्थियों में से पीईबी अंतिम चयन सूची जारी करेगा जिन्हें जेल विभाग द्वारा प्रहरी के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल की जेल प्रहरी भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के प्रथम चरण में चयनित उम्मीदवारों का शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पुलिस परेड ग्राउण्ड भोपाल में 12 जुलाई से 16 जुलाई तक आयोजित होगा।

 

#जेल प्रहरी परीक्षा

Source : Agency

पाठको की राय