Monday, October 19th, 2026

एमवाय इंदौर में ब्लैक फंगस के 282 मरीज हुए भर्ती

इंदौर
महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल में अब तक ब्लैक फंगस के 282 मरीज भर्ती हो चुके है। गुरूवार को एमवायएच में 26 नए ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती हुए। एमवायएच में भर्ती ब्लैक फंगस संक्रमित मरीजों में 258 पोस्ट कोविड मरीज है तो वही 15 कोविड पाजिटिव मरीज है जिन्हें ब्लैक फंगस का संक्रमण भी हुआ है।

गुरुवार को एमवायएच में ईएनटी सर्जन ने 14 लोगों की सर्जरी की। अब तक 123 मरीजों की सर्जरी की जा चुकी हैं। इसके अलावा गुरुवार को 18 मरीजों की एंडोस्कोपी हुई। अब तक 301 मरीजों की एंडोस्कोपी की जा चुकी है। गुरुवार को ब्लैक फंगस के 5 मरीज एमवायएच से डिस्चार्ज हुए। एमवाय से अब तक ब्लैक फंगस के 29 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। मेडिकल कालेज प्रबंधन द्वारा उपलब्ध करवाए गए आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को ब्लैक फंगस संक्रमित 3 लोगों की मौत हुई। एमवायएच में ब्लैक फंगस संक्रमण से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को एमवायएच में भर्ती ब्लैक फंगस संक्रमित मरीजों के लिए 42 इंजेक्शन उपलब्ध थे।

 

#एमवाय इंदौर

Source : Agency

पाठको की राय