Tuesday, October 20th, 2026

28 नवंबर को होने वाली टीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड के इंतजार में 13.52 लाख अभ्यर्थी

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के एडमिट कार्ड जारी होने के इंतजार में 13.52 लाख अभ्यर्थी बैठे हैं। संभावना है कि परीक्षा नियंत्रक की वेबसाइट updeled.gov.in पर आज (19 नवंबर 2021) को हॉल टिकट (UPTET Admit Card) जारी कर दिए जाएंगे। यूपीटेट के एडमिट कार्ड 17 नवंबर को जारी होने थे लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते जारी नहीं किए गए। लेकिन इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों इस संबंध में आधिकारिक सूचना न होने से वे लगातार यूपी डीएलएड की वेबसाइट चेक करते रहे। अभ्यर्थियों के अधिक संख्या में एक साथ updeled.gov.in के यूपीटीईटी पोर्टल पर जाने से या अन्य तकनीकी अड़चनों से कई बार पोर्टल भी नहीं खुल रहा है।
 
 
यूपीटीईटी 2021 के लिए कुल 13.52 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और आवेदनों की कुल संख्या 21.62 लाख है। इनमें 8,10,201 अभ्यर्थियों ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्तर की परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है। यही कारण है कि फॉर्म की संख्या 21 लाख से अधिक हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर 2021 थी।

4 स्टेप्स में डाउनलोड कर सकेंगे UPTET Admit Card 2021:
स्टेप 1: उम्मीदवार UPTET 2021 की ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं और UPTET पर क्लिक करें।
स्टेप 2: अब UPTET admit card link पर क्लिक करें।
स्टेप 3: कैंडिडेट्स के सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां कैंडिडेट्स मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
स्टेप 4: उम्मीदवार की स्क्रीन पर उसका UPTET Hall Ticket 2021 होगा। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट की हर्ड कॉपी अपने पास रख लें।

 

#टीईटी परीक्षा

Source : Agency

पाठको की राय