Friday, October 23rd, 2026

28 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ितों को जिला कलेक्टर के माध्यम से आर्थिक अनुदान सहायता स्वीकृत की जाती है  जांजगीर-चांपा जिले में प्रकरणों में ऐसे 7 प्रकरणों में  28 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत की गई  है।

तहसील जांजगीर के ग्राम सिवनी निवासी श्रीमती मंगलीन बाई सूर्यवंशी, ग्राम मड़वा केविश्वात्मा सिंह, अकलतरा तहसील के ग्राम परसाहीनाला निवासीकान्हादास मानिकपुरी, ग्राम परडि?ा की कुमारी मंजू सोनझरी, तहसील पामगढ़ के ग्राम लोहर्सी केदद्दू और तहसील मुख्यालय सक्ती केशिवचरण खर्रा की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस के लिए सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार तहसील शिवरीनारायण के ग्राम भठली निवासीश्याम लाल की पुराने मकान के मलबा गिरने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस के लिए सहायता राशि स्वीकृत की गई है। राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रत्येक प्रकरण में चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय