Saturday, October 24th, 2026

बच्चों के पोषण के प्रति जागरूक करने गांव-गांव निकले 28 रथ

रायपुर
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडि?ा ने आज रायपुर के फॉरेस्ट कॉलोनी स्थित अपने निवास कार्यालय से वजन त्यौहार में जनजागृति के लिए 28 रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये जागरुकता रथ सभी 28 जिलों में जम्मो लईका होही खुशहाल चलव मनाबो वजन त्यौहार सूत्र वाक्य के साथ 6 साल तक के बच्चों को आंगनबाड़ी लाकर वजन कराने के लिए प्रेरित करेंगे और पोषण का मह्त्व समझाएंगे। श्रीमती भेंडि?ा ने अपील की है कि सभी लोग वजन त्यौहार के दौरान अपने 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी लाकर उनके कुपोषण स्तर की जांच कराएं। इससे हम बच्चों को एक स्वस्थ और खुशहाल भविष्य दे सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में एक अगस्त से वजन त्यौहार शुरू हो गया है। यह त्यौहार 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान आंगनबाडि?ों में 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन और ऊंचाई मापकर उनके पोषण स्तर का आंकलन किया जा रहा है। प्रदेशव्यापी यह अभियान बच्चों में कुपोषण मुक्ति के लिए आगामी कार्ययोजना बनाने में सहायक होगा। वजन त्यौहार के दौरान जागरूकता रथ सभी जिलों और गांव-गांव तक पहुंचेंगे। स्थानीय स्तर पर ये रथ लोगों के इक_ा होने की जगहों जैसे हाट बाजारों,  आयोजन स्थलों में जाकर उन्हें पोषण के महत्व और कुपोषण से होने वाली बीमारियों और समस्याओं के बारें में आॅडियों संदेश और पोस्टर के माध्यम से समझाएंगे। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

#village

Source : Agency

पाठको की राय