Thursday, October 22nd, 2026

270 लीटर हाथभट्टी शराब और 1500 किलो महुआ लाहन जब्त

भोपाल। शहर में आबकारी अमले ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब बनाने का लाखों रुपए का सामान जब्त किया है। कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। आबकारी कंट्रोलर सजेंद्र मोरी ने बताया कि सहायक आबकारी आयुक्त अजय शर्मा को सूचना मिली थी कि जिले के सूरजपुरा, नजीराबाद, करनपुरा, बैरसिया के पठार, भैसोदा के जंगलों से जमीन में अवैध तरीके से शराब बनाकर बेचने की तैयारी है। सूचना के बाद अलसुबह आबकारी अमले के दो दर्जन लोगों ने यहां पर छापामार कार्रवाई करते हुए जमीन में गढ़े ड्रमों, कुप्पों व भट्टियों से भारी मात्रा में हाथभट्टी मदिरा और महुआ लाहन बरामद की है। आबकारी अमले ने 270 लीटर हाथभट्टी शराब और 1500 किलो महुआ लाहन जब्त कर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क) एवं  (च) के तहत कुल 06 प्रकरण कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

 

Source : Agency

पाठको की राय