Sunday, October 25th, 2026

कठुआ में 27 किलोग्राम हेरोइन जब्त, तस्कर ढेर

कठुआ
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को एक मादक पदार्थ तस्कर को मार गिराया। उसके पास से 135 करोड़ की हेरोइन बरामद की गई है।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि घटना सीमा चौकी (बीओपी) हीरानगर सेक्टर के पंसार क्षेत्र की है। बीएसएफ कर्मियों ने तस्कर को सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश करते देखा और तभी उसे चेतावनी दी लेकिन वह माना नहीं और वहां से भागने लगा। इसके बाद गोली चलानी पड़ी। तस्कर की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान उसके पास से 27 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद हुई है। जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 135 करोड़ रुपये के करीब कीमत होने का अनुमान है।

प्रवक्ता ने बताया कि 23 जनवरी को बीएसएफ को 150 मीटर की एक भूमिगत सुरंग का पता चला था, जिसे बीओपी पंसार क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से आतंकवादियों की घुसपैठ में मदद देने के लिए बनाया गया था।

 

 

#27 किलोग्राम हेरोइन

Source : Agency

पाठको की राय