Tuesday, October 20th, 2026

लखनऊ से अब इन 9 शहरों के बीच चलेंगी 26 वोल्वो बसें

लखनऊ
परिवहन निगम प्रशासन ने यात्रियों की मांग पर लखनऊ से नौ शहरों के बीच हाई एंड लग्जरी वोल्वो बसें चलाने का फैसला लिया है। गुरुवार को परिवहन निगम मुख्यालय पर संपन्न हुई बैठक में 30 बसों अनुबंध करते हुए रूटों को मंजूरी दे दी गई। जिससे लखनऊ से दिल्ली एक्सप्रेस वे, बनारस,  गोरखपुर, प्रयागराज,  बलिया, हल्द्वानी, आगरा, चंडीगढ़, देहरादून के बीच 26 बसें चलेंगी। प्रधान प्रबंधक संचालन आशुतोष गौड़ ने बताया कि लखनऊ और गाजियाबाद क्षेत्रों को आदेश भेज दिया गया है। जल्द ही बसों की समय सारिणी और किराया तय करके बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया की सभी बसें आलमबाग बस टर्मिनल से चलेंगी। आनलाइन टिकट बुकिंग के लिए बसों की फीडिंग दो से पांच दिन में होने पर ही बसें चलेंगी। ऐसे में 15 दिसंबर के आसपास बसें चलने की उम्मीद हैं।

 

 

#26 Volvo buses

Source : Agency

पाठको की राय