Sunday, October 25th, 2026

कोविड 19 के 26 हजार 472 मरीज हुए स्वस्थ

धमतरी
जिले में अब तक कोविड 19 वायरस से प्रभावित हुए 26 हजार 472 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के.तुर्रे से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में कुल तीन लाख 29 हजार 423 लोगों का सैम्पल जांच किया गया। जिनमें से कुल 27053 धनात्मक मरीज की पहचान हुई। इनमें से जहां 26 हजार 472 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या जिले में 14 है। बताया गया है कि कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए जिले में आरटीपीसीआर से 56 हजार 593, ट्रू-नॉट से 41 हजार 213 और रैपिड एंटीजन कीट से दो लाख 31 हजार 617 लोगों का सैम्पल जांच किया गया। इस तरह कुल तीन लाख 29 हजार 423 लोगों का सैम्पल जांच किया गया है।

 

#Kovid 19

Source : Agency

पाठको की राय