Thursday, October 22nd, 2026

कोविड के कारण दादरी में हुई 26 लोगों की मौत 

गौतम बुद्ध नगर
दादरी में कोविड संक्रमण से 26 लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि कोविड-19 संक्रमित मरीजों को अस्पताल में न तो बेड मिले और न ही ऑक्सीजन। इतना ही नहीं, हॉस्पिटल ने डॉक्टर न होने का हवाला देकर मरीजों को भर्ती करने से इनकार कर दिया। ग्रामीण अजय पाल ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि उनके गांव में कोरोना वायरस संक्रमण से 26 लोगों की मौत हो गई है। ये मौते ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई है। इतना ही नहीं, ग्रामीण अजय पाल ने कहा कि हॉस्पिटल ने डॉक्टर न होने का हवाला देकर मरीजों को भर्ती करने से इनकार कर दिया।
 इससे पहले मेवला गोपालगढ़ गांव में खुले आसमान के नीचे कोव‍िड मरीजों का इलाज किए जाने का मामला भी सामने आया था। यहां नीम के पेड़ की टहनियों से बांधकर ड्रिप लगाई जा रही है। एक, दो नहीं बल्‍कि यहां दर्जनों लोग बीमार पड़े हैं और इसी तरह अपना इलाज करवा रहे हैं। दरअसल, गांव में कोई डॉक्टर या स्वास्थ्य सुविधा नहीं है। पास में एक सरकारी अस्पताल है, लेकिन इसमें बेड उपलब्ध नहीं हैं और ग्रामीणों का कहना है कि वे प्राइवेट अस्‍पताल या क्लीनिक का खर्च नहीं उठा सकते।  

 

#कोविड

Source : Agency

पाठको की राय