देश में पिछले 24 घंटे में 25,920 नए केस, दोगुने से ज्यादा ठीक हुए
नई दिल्ली
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की गई. 24 घंटों में देश में कोविड-19 (Covid-19) के 25 हजार 920 नए मामले मिले हैं. वहीं, इस दौरान 492 मरीजों की मौत हुई. नए आंकड़ों को मिलाकर देश में कोविड संक्रमितों की संख्या 4 करोड़ 27 लाख 80 हजार 235 पर पहुंच चुकी है. वहीं, 5 लाख 10 हजार 905 मरीज जान गंवा चुके हैं. राहत की खबर है कि 4 करोड़ 19 लाख 77 हजार 238 लोग स्वस्थ हो चुके हैं.
महाराष्ट्र में गुरुवार को कोविड-19 के 2,797 नये मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 40 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 6,383 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है. बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 78,53,291 लोगों के संक्रमित होने और संक्रमण से 1,43,532 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है.
66254 लोग हुई ठीक
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 66,254 लोग ठीक हुए। अब तक कुल 41,977,238 लोग कोरोना से ठीक हो चुके है। सक्रिय मामलों की बात करें तो इस में देश में 292,092 संख्या हैं। पिछले 24 घंटे में 37,86,806 वैक्सीनेशन हुआ। अब तक कुल 1,74,64,99,461 वैक्सीनेशन हो चुका है।
दिल्ली में 739 नए मामले
देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिन कोरोना के 739 नए मामले दर्ज किए गए है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दर 1.48 प्रतिशत दर्ज की गई है। राजधानी में एक्टिव केस 3026 रह गए हैं यानी 3,026 मरीजों का कोरोना का इलाज चल रहा है।
इन पांच राज्यों में कोरोना के केस सबसे ज्यादा कोरोना वायरस को लेकर जारी स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन पांच राज्यों में संक्रमण के दैनिक केस सबसे ज्यादा हैं, उनमें केरल (8,655 केस), महाराष्ट्र (2,797 केस), कर्नाटक (1,579 केस), राजस्थान (1,506 केस) और मध्य प्रदेश (1,328 केस) शामिल हैं। कोरोना के नए मामलों में 61.2 फीसदी केस इन्हीं पांच राज्यों में दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 33.39 फीसदी मामले अकेले केरल में मिले हैं। कोरोना वायरस के घटते मामलों को देखते हुए हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से प्रतिबंधों पर नए सिरे से विचार करने के लिए चिट्ठी भी लिखी है।

पाठको की राय