Saturday, October 24th, 2026

24 घंटे में आए 25,404 नए केस, कोरोना के मामलों में लगातार 5वें दिन गिरावट 

नई दिल्ली
कोरोना मामलों में मंगलवार को एक बार फिर हल्की राहत देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 25,404  नए मामले दर्ज किए गए, जबकि  339 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई। वहीं, 37,127  मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए हैं। इससे पहले सोमावार के देश में कोरोना के  27,254  मामले सामने आए थे। 9 सितंबर से कोरोना मामले लगातार घट रहे हैं और कोरोना केस में आ रही गिरावट से हालात सामान्य हो रहे हैं। हालांकि, केरल में कोरोना का आंकड़ा अब भी चिंता का सबब बना हुआ है।

कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 32 लाख 89 हजार लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 4 लाख 43 हजार 213 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 24 लाख 84 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। भारत में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या फिलहाल 3,62,207 है। इधर, सबसे ज्यादा प्रभावित केरल में कोरोना के दैनिक मामले डरा रहे हैं। वहीं, 150 से ज्यादा लोग कोरोना की वजह से दम तोड़ रहे हैं। कोरोना का डेल्टा वैरिएंट यहां पर लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। बाकी देशभर में कोरोना की संख्या में कमी टीकाकरण अभियान को तेज करने से आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैक्सीनेशन ड्राइव तेज होने की वजह से कोरोना के नए मामले कम हो रहे हैं। 
  
कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण कवच बनकर सामने आ रहा है। देश में कोरोना मामलों का रेट 1.78  फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.58 फीसदी है। एक्टिव केस 1.09%  फीसदी हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 7वें स्थान पर है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।
 

 

#कोरोना

Source : Agency

पाठको की राय