Monday, October 19th, 2026

एयरटेल के प्रीपेड प्लान्स पर टैरिफ दरों में 25 फीसदी का इजाफा

   नई दिल्ली

मोबाइल सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने प्रीपेड प्लान्स पर टैरिफ दरों में बदलाव का ऐलान किया है. एयरटेल ने प्रीपेड प्लान्स पर टैरिफ दरों में 25 फीसदी का इजाफा किया है. एयरटेल की ओर से घोषित की गई नई टैरिफ दरें 26 नवंबर से लागू होंगी.

Airtel ने अपने कस्टमर्स को महंगाई का झटका दिया है. Airtel ने अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमत को बढ़ा दिया है. कंपनी ने टैरिफ रेट को 25 परसेंट तक बढ़ाया है. इससे पहले कंपनी ने जुलाई में पोस्टपेड प्लान की कीमत में भी इजाफा किया था.

अब Airtel के 28 दिन वाले प्रीपेड प्लान की कीमत 99 रुपये से शुरू होगी. यानी इस प्लान की 25 परसेंट बढ़ गई है. आपको बता दें कि कंपनी ने 49 रुपये वाला प्लान जुलाई में हटा दिया था. हालांकि, ये प्लान SMS के साथ नहीं आता है.

अगर आपको SMS भी चाहिए तो आपको 149 रुपये की 179 रुपये खर्च करने होंगे. इस प्लान में 20 परसेंट का हाइक किया गया है. इस बेनिफिट और 1GB डेटा के साथ 219 रुपये वाला प्लान भी आता थी. इसकी कीमत अब 265 रुपये हो गई है.

 

#एयरटेल के प्रीपेड

Source : Agency

पाठको की राय