Saturday, October 24th, 2026
Breaking
  •    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित  •    योगी सरकार में बेटियों के विवाह की पहल लोकप्रियता के शिखर पर, सामूहिक विवाह योजना में 1.16 लाख से अधिक आवेदन  •    जातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम  •    नर्मदा सिंचाई परियोजना से धार-झाबुआ के 260 गांवों को लाभ, 57 हजार हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित  •    भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तकों के लेखन के लिए भोपाल में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

गुजरात के भरूच में पानी पीते ही मर गए 25 ऊंट, क्रूड ऑयल पाइपलाइन में लीकेज की आशंका

भरूच
गुजरात के भरूच जिले में पानी पीने के बाद 25 ऊंटों की मौत हो गई। ऊंटों के झुंड ने गांव के बाहर स्थित एक तालाब से पानी पिया था जिसके बाद एकाएक उनकी मौत होनी शुरू हो गई। घटना वागरा तालुका के कच्चीपुरा की है। बताया जा रहा है कि क्रूड ऑयल की पाइपलाइन में लीकेज से पानी में जहरीला हो गया है और इसी वजह से ऊंटो ने जैसे ही पानी पिया उनकी मौत हो गई।

 कच्चीपुरा 250 लोगों की आबादी और लगभग 60 घर वाला एक गांव है। गांव में मालधारी समुदाय के लोग रहते हैं। मालधारी लोग पशुपालन गतिविधियों के लिए जाने जाते हैं। ऊंटो के जरिए ही ये अपना जीवन यापन करते हैं। गांव में भी पानी की समस्या बनी हुई है और जो पानी आ रहा है वो दूषित है। ग्रामीणों का कहना है कि दूषित पानी से अक्सर लोग बीमार हो जाते हैं और कई मौतें भी हो चुकी हैं।

1916 से ऊंट पालन का पारिवारिक पेशा कर रहे गांव के एक 67 वर्षीय निवासी रहमानभाई जाट ने बताया कि गांव पीने के पानी के संकट से जूझ रहा है। “हमें कुछ प्राइवेट सप्लायर्स से पानी के टैंकर मिल रहे थे, लेकिन यह पिछले दो महीनों से बंद है। चिलचिलाती गर्मी से राहत के लिए रविवार को ग्रामीणों ने ऊंटों को 5 किलोमीटर दूर स्थित चंचवेल झील पर ले जा रहे थे लेकिन  जब रास्ते में एक तालाब के पास पहुंचने पर ऊंट एक-एक कर मरना शुरू हो गए।"

ग्रामीणों के मुताबिक 30 ऊंटों की मौत हुई है। जिनमें से 25 के शव बरामद किए गए हैं। एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मुसाभाई अली कच्छी ने बताया कि पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति के लिए सरकार से ग्रामीणों की बार-बार अपील की गई है लेकिन अबतक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। पहले पानी के टैंकर आ रहे थे, बीते कुछ महीने से इसे भी बंद कर दिया गया है।

अधिकारियों ने पानी के जहरीले या दूषित होने के सटीक कारण का पता लगाने जांच शुरू की है। गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (GPCB) की एक सतर्कता टीम पूरी जांच करने के लिए सोमवार को घटनास्थल पर पहुंची है। भरूच में GPCB के क्षेत्रीय अधिकारी मार्गी पटेल ने कहा कि प्रदूषक के संभावित स्रोत के रूप में आस-पास के किसी भी रासायनिक उद्योग की पहचान नहीं की जा सकती है। इलाके में क्रूड आयल पाइपलाइन के लिए ओएनजीसी कुआं है लेकिन इससे लीकेज की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। जहां ऊंटों के शव पाए गए थे, वहां से नमूने एकत्र किए गए हैं और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह का पता चल पाएगा।” भरूच में एक सरकारी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्ष गोस्वामी ने 25 ऊंटों की मौत की पुष्टि की, हालांकि उनकी मौत का सही कारण अनिश्चित है। जांच जारी है। समाचार लिखे जाने तक मौत के कारण की पुष्टि नहीं हो पाई है।

 

 

#पानी पीते ही मर गए 25 ऊंट

Source : Agency

पाठको की राय