Tuesday, October 20th, 2026

नर्मादांचल जैविक फार्म में समिति डीएसएस के 'पौधारोपण महाअभियान' का 24 वां रविवार सम्पन्न

शहपुरा
वर्तमान समय में पर्यावरण की बिगड़ती हालत के कारण अनेकों समस्याएँ आ रही है जैसे वैश्विक स्तर पर प्रदूषण का बढना जिससे विभिन्न प्रकार की बिमारीयाँ पैदा हो रही है।  कोरोना जैसे महामारी के कारण आज प्राण वायु ऑक्सीजन की जरूरत सामान्य जन को भी समझ आ रही है।

अनेक समस्याओं को देखते हुए धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (डीएसएस मध्यप्रदेश) पर्यावरण के प्रति जागरुकता लाने के लिए पौधारोपण महाअभियान चला रही है। इसी के तहत आज लगातार 24 वाँ रविवार को नर्मादांचल जैविक फार्म में 3 नारियल के पौधों का  रोपण किया गया।

आज के पौधारोपण महाअभियान में  भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, डीएसएस मध्यप्रदेश के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू, पतंजलि योग समिति जिलाध्यक्ष ब्रजबिहारी साहू, सदस्य शिवकुमार झारिया सहित आमजन उपस्थित रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय