Wednesday, October 21st, 2026

मरीज रिफरल की शिकायत के लिए कलेक्टोरेट कार्यालय में भी 24 घंटे कार्यशील कंट्रोल रूम स्थापित

कोरबा
 कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देश पर सरकारी अस्पताल के बदले निजी अस्पताल में रिफर करवाने के  झांसा देने वाले लोगों की शिकायत के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में भी कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। नागरिकगण ऐसे लोगों की शिकायत करने के लिए टेलीफोन नंबर 07759224608 पर फोन करके सूचना दे सकते हैं। कंट्रोल रूम जिला कार्यालय के सिटी मजिस्ट्रेट कक्ष में स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है। कंट्रोल रूम में शिफ्ट वार अधिकारी - कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। सरकारी से निजी अस्पताल में रेफर करवाने के झांसा देने वाले लोगों की शिकायत कोई भी नागरिक कंट्रोल रूम नंबर पर फोन करके कर सकते हैं। कंट्रोल रूम में प्राप्त सूचना एवं शिकायत को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के संज्ञान में लाया जाएगा। प्राप्त शिकायत सही पाए जाने पर संबंधितो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

       उल्लेखनीय है की कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने निजी अस्पताल गीता देवी मेमोरियल में पहाड़ी कोरवा महिला की मौत को गंभीरता से लेते हुए रिफर करवाने वाले लोगों की शिकायत के लिए  फोन नंबर जारी करने के निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी अस्पताल के बदले प्राइवेट अस्पतालों में झांसा देकर मरीज रिफर करवाने वाले लोगो की शिकायत के लिए कल ही फोन नंबर जारी कर दिए गए थे। नागरिक ऐसे लोगों की सूचना डॉ राकेश अग्रवाल के  मोबाइल नंबर 9788514400, डॉ रविकांत जाटवर के मोबाइल नंबर 7583828824 और डॉ गोपाल कंवर के मोबाइल नंबर 9827195979 पर दे सकते हैं। साथ ही कलेक्टोरेट कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में भी फोन करके शिकायत कर सकते हैं।

 

#patient referral

Source : Agency

पाठको की राय