Monday, October 19th, 2026

24 अप्रैल 2022 रविवार राशिफल

मेष
आज का दिन आपके लिए सुखद है। रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार प्राप्‍त होंगे। खानपान पर संयम रखें। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा और भाग्‍य साथ देगा।

वृषभ
आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों में रुचि लेंगे और घर में सुख समृद्धि आएगी।

मिथुन
राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। नए अनुबंध प्राप्त होंगे।

कर्क
आज पिता और उच्‍चाधिकारी का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने सामान की सुरक्षा के प्रति उदासीन न रहें। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी और आज का दिन आनंद में बीतेगा।

कन्या
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। निजी सुख में व्यवधान आएगा। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें और आज भाग्‍य आपका साथ देगा।

तुला
आज का दिन शुभ है और बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए प्रयास सफल होंगे। खानपान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा और भाग्‍य साथ देगा। झगड़े विवाद और नकारात्मक विचारों से बचें।

वृश्चिक
आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मकर
आज दिन सुखद है और राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा और भाग्‍य साथ देगा। स्वास्थ्य शिथिल रहेगा। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें।

कुंभ
बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे और धन बचाने में सफलता प्राप्‍त होगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

मीन
आज का दिन खास है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। भाई या पड़ोसी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में लाभ होगा।

 

#Horoscope

Source : Agency

पाठको की राय