Wednesday, October 21st, 2026

जनसुनवाई में 24 आवेदन पत्रों की सुनवाई की गई

डिंडौरी
कलेक्टर  रत्नाकर झा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेड़ सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 24 आवेदन पत्रों की सुनवाई की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  अरूण कुमार विश्वकर्मा, एसडीएम डिंडौरी  बलवीर रमण, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रमेश मरावी, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान  राघवेन्द्र मिश्रा, उप संचालक कृषि  अश्विनी झारिया सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

जनसुनवाई में आवेदकों के द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये गए। कलेक्टर  झा ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण किया। जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका। उसके लिए आवेदकों को समय-सीमा दे दी गई है। सभी अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण कर आवेदकों को अवगत कराना होगा।

 

#applications

Source : Agency

पाठको की राय