Tuesday, October 20th, 2026

मध्यप्रदेश में बायपास उन्नयन कार्यों के लिए 239.72 करोड़ की मंजूरी

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जीरापुर बायपास सहित खंड का 2 लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) में पुनर्वास एवं उन्नयन के लिए राशि स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार माना है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में एनएच-752 बी के जीरापुर-सुसनेर-मध्यप्रदेश-राजस्थान बॉर्डर रोड पर राजगढ़ जिले के जीरापुर के लिए केन्द्र सरकार द्वारा 239 करोड़ 72 लाख रूपये की बजट के साथ स्वीकृति दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश के हितों का सदैव ध्यान रखा है।

मुख्यमंत्री चौहान ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भी मध्यप्रदेश की जनता की ओर से धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा दी गई यह महत्वपूर्ण सौगात है। इससे बड़ी आबादी लाभान्वित होगी। सुगम परिवहन से प्रदेश के अनेक जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ होगा। नवीन आर्थिक गतिविधियों को साकार करने और ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग मिलेगा।

 

 

#239.72 करोड़ की मंजूरी

Source : Agency

पाठको की राय