Sunday, October 25th, 2026

231 बटालियन ने जिंदा बम निष्क्रिय किया

दंतेवाड़ा/जावंगा/गीदम
सीआरपीएफ की 231 बटालियन ने सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बल के जवानो के लिये लगाये गये आईडी बम को बरामद करते हुए उसे निष्क्रिय किया। जिससे नक्सलियों का बड़ा हमला विफल हो गया। 231 बटालियन सुरक्षाबल द्वारा दी गई।

जानकारी के अनुसार रविवार को सुरक्षाबल की टीम कमांडेंट सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में घूर नक्सली क्षेत्र कोण्ड़ासांवली कैम्प से नागा टेकरी के घने जंगलों में सर्चिंग अभियान पर निकली हुई थी। इस दौरान मार्ग की सुरक्षा बल की टीम के साथ बाररीकी से जांच कर रही थी। रास्ते में बटालियन के बम्ब निरोधक दस्ता द्वारा ईलाके को सर्च करने के दौरान5 किलो का 1 नग जिंदा आई0ई0डी0 बरामद किया गया । यह आईडी नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया गया था । उक्त बरामद आईईडी को कमाण्डेंट सुरेन्द्र सिंह के दिशा- निदेर्शानुसार निष्क्रिय किया गया । यह अत्यधिक घूर नक्सल प्रभावित ईलाका है जिसमें 231 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा विगत 3 वर्षों में नक्सलियों द्वारा लगाई गई लगभग 120 आईईडी को ढूँढ निकाल कर निष्क्रिय किया जा चुका है । इससे पहले भी माओवादियों द्वारा इस ईलाके में बहुत बार सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा चुका है। परन्तु जवानों द्वारा अपनी ड्यूटी सतर्कता और चौकन्नेपन के कारण एक बार माओवादियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुँचाने के मंसूबों पर पानी फिर गया है।

 

#Battalion

Source : Agency

पाठको की राय