Tuesday, October 20th, 2026

आज प्रदेश में 23 नए पॉजिटिव, अकेले इंदौर में 12 केस

भोपाल
 3 दिन बाद दिसंबर 2021 का महीना लगने वाला है, लेकिन इसके पहले मध्य प्रदेश में  कोरोना  की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। 27 नवंबर को फिर 23 नए केस मिले है । इससे पहले 26 नवंबर 2021 को इंदौर-भोपाल समेत  प्रदेश में 9 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद  एक्टिव केसों  की संख्या 110 पार हो गई है। इन आंकड़ों के बाद संक्रमण की दर बढ़कर 0.02 प्रतिशत हो गई है, हालांकि रिकवरी रेट 98.60 फीसदी बना हुआ है।


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट् के अनुसार, आज 27 नवंबर 2021 को 23 नए केस मिले है, इसमें इंदौर में 12, भोपाल में 7 केस, रायसेन में 3 और जबलपुर में 1 केस मिला है। इससे पहले 26 नवंबर को मध्य प्रदेश में  कोरोना वायरस के 9 नए केस मिले थे, जिनमें भोपाल में 6, इंदौर में 2 और नरसिंहपुर में एक पॉजिटिव मिला था। इस पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा  ने कहा था कि कोरोना को लेकर सरकार सजग है और लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं।

इसके साथ ही आज 27 नवंबर को आई रिपोर्ट में इंदौर में 24 घंटे में 12 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 38 हो गई है। इससे पहले 23 नवंबर को 13 पॉजिटिव मिले थे। यहां एक हफ्ते में 45 नए मरीज सामने आए है और 1 की मौत भी हुई है।वर्तमान में मध्य प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 103, संक्रमण दर 0.01 फीसदी और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है।


इससे पहले कोरोना केसों (MP Corona Active Case Today) की बात करें तो शुक्रवार 26 नवंबर को 9, गुरुवार 25 नवंबर को 14, बुधवार 24 नवंबर को 22, मंगलवार 23 नवंबर को 12, सोमावर 22 नवंबर को 13, 21 नवंबर को 17, 20 नवंबर को 11,19 नवंबर को 6, 18 नवंबर को 7, 17 नवंबर को 5, 16 नवंबर को 4, 15 नवंबर को 8, 14 नवंबर को 13, 13 नवंबर को 11 केस, 12 नंवबर को 9 केस, 11 नंवबर को 12 केस, 10 नवंबर को 5 केस, 9 को 9, 8 और 7 नवंबर को 6-6 कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे।इसके पहले भी 6 नवंबर तक लगातार 5 से 10 के बीच केस मिले है।

 

#23 नए पॉजिटिव#

Source : Agency

पाठको की राय