Sunday, October 25th, 2026

2200 लेक्चरर और प्रोफेसरों को 60 हजार तक मिलेगा बढ़ा वेतन

भोपाल
आखिरकार पांच साल बाद प्रदेश के 69 पॉलीटेक्निक, सात इंजीनिरिंग कॉलेज और राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में करीब 2200 प्रोफेसर और लेक्चरर को सातवां वेतनमान मिल गया। असिस्टेंट प्रोफेसर व लेक्चरर से प्राचार्य तक 15 से साठ हजार रुपए का मासिक फायदा होगा।

प्रोफेसरों ने वेतनमान लेने के लिए पिछले सात माह प्रयासरत थे। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा तकनीकी शिक्षकों को सातवां वेतनमान लागू करने की सिफारिश दो वर्ष पहले कर चुका था, जिसमें सभी को एक जनवरी 2016 से सातवां वेतनमान दिया जाना है।

लेक्चरर/असिस्टेंट प्रोफेसर : 54,860 से बढ़कर 63,950 रुपए, लेक्चरर सिलेक्शन ग्रेड ग्रेड 2/ एसोसिएट प्रोफेसर: 1,17,860 से बढ़कर 1,49,800 रुपए, लेक्चरर सिलेक्शन ग्रेड ग्रेड 2/ एचओडी/प्राचार्य/प्रोफेसर: 1,20,400 से बढ़कर 1,64,400 इस बेसिक वेतन के साथ डीए अतिरिक्त दिया जाएगा।

 

#वेतन

Source : Agency

पाठको की राय