22 रुपये का यह शेयर अब 10,000 रुपये के पार, 25 हजार लगाने वाले बने करोड़पति
नई दिल्ली
पेनी स्टॉक्स (कीमत के लिहाज से सस्ते शेयर) में पैसा लगाना जोखिम भरा तो होता है, लेकिन अगर कंपनी के फंडामेंटल्स और बिजनेस मजबूत हैं तो यह शेयर तगड़ा रिटर्न देते हैं। ऐसा ही एक स्टॉक है भारत रसायन (Bharat Rasayan), जिसने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इस केमिकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के शेयरों ने पिछले बीस साल में निवेशकों को 40,000 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। यानी, भारत रसायन के शेयर में 25,000 रुपये लगाने वाले निवेशक 20 साल में ही करोड़पति बन गए हैं।
25,000 रुपये लगाने वाले बने करोड़पति
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 12 नवंबर 2001 को भारत रसायन (Bharat Rasayan) का शेयर 22 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। 15 नवंबर 2021 को भारत रसायन का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 10,100 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। अगर किसी निवेशक ने 12 नवंबर 2001 को कंपनी के शेयर में 25,000 रुपये का निवेश किया होता है तो आज की तारीख में यह पैसा 1.14 करोड़ रुपये होता। वहीं, अगर किसी निवेशक ने 12 नवंबर 2001 को Bharat Rasayan के स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता है मौजूदा समय में यह पैसा 4.5 करोड़ रुपये होता।
15,131 रुपये है शेयर का 52 हफ्ते का हाई
भारत रसायन (Bharat Rasayan) के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई 15,131.70 रुपये है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में शेयर का 52 हफ्ते का लो-लेवल 8,619.95 रुपये है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को 15 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। भारत रसायन का मार्केट कैप 4,287 करोड़ रुपये का है। पिछले 10 साल में भारत रसायन लिमिटेड का शेयर प्राइस सालाना 56.5 फीसदी CAGR के हिसाब से बढ़े हैं। वहीं, पिछले 5 साल में शेयर प्राइस 42.6 फीसदी CAGR के हिसाब से बढ़ा है।

पाठको की राय