Sunday, October 25th, 2026

बगैर किसी झंझंट के बैंक में बदले जा रहे 2000 के नोट

भोपाल

देशभर में आज से 2 हजार के नोट बदलने का अभियान शुरू हो गया। आम लोग इन्हें अपने बैंक अकाउंट में जमा भी करवा सकते हैं। हालांकि सोमवार को लोगों ने अपने खाते में दो हजार के नोट जमा करवाए हैं। बैंक अधिकारियों का कहना है कि सामान्य दिनों की तुलना में सोमवार को दो हजार के नोट के जमा करने का फ्लो ज्यादा रहा।

बैंकों में नोट बदलने के लिए सुबह अधिक भीड़भाड़ नहीं देखी गई। हालांकि बैंक अधिकारियों का कहना है कि यदि भीड़ बढ़ती है तो अतिरिक्त काउंटर लगाए जाएंगे। मध्यप्रदेश के बैंकों में भी नोट बदलने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

नोट बदलने के लिए किसी को अपना पहचान पत्र नहीं दिखाना होगा, इसे लेकर लोगों में और बैंक अधिकारियों में असमंजस है। बैंक अधिकारी इसका कोई जवाब नहीं दे पाए कि यदि कोई व्यक्ति दूसरी बार नोट बदलने आता है तो उसे कैसे पकड़ेंगे। हालांकि बिना आईडी प्रूफ के नोट बदलने के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई है। याचिका में कहा गया है कि बिना आईडी देखे नोट बदलने से भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ मुहिम को झटका लगेगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय