Friday, October 23rd, 2026

200 पदों पर कैंपस सलेक्शन द्वारा होगी नियुक्ति

कोण्डागांव
कार्यालय रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार 25 अप्रैल 2022 को प्रात: 10:30 से शाम 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय लाईवलीहुड कॉलेज डोंगरीपारा कोण्डागांव में जायेगा। इसमें नियोजक कम्पनी एमडेने प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कैंपस सलेक्शन के माध्यम से हेल्पर, टेलर, चेकर के कुल 200 पदों पर नियुक्तियां की जायेगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता हेल्पर हेतु 8 वीं पास तथा टेलर और चेकर हेतु 12 वीं उत्तीर्ण निर्धारित किया गया है। इसमें हेल्पर के लिए 8000 तथा टेलर के लिए 13000 एवं चेकर के लिए 9000 मानदेय प्रतिमाह देय होगा। इसके लिए कार्यस्थल तिरपुर (तमिलनाडु) रहेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से संपर्क किया जा सकता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय