Tuesday, October 20th, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देवरी गौशाला में 200 सैकड़ा पौधे रोपे

मुरैना
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम और महाकवि बल्लभदास डंडोतिया स्मृति संस्थान के संयुक्त रूप से देवरी गौशाला में 5 जून को 250 पौधे रोपे गए। नगर निगम कमिश्नर अमरसत्य गुप्ता ने कहा है कि वृक्षारोपण का कार्य देवरी और शमसान घाट बड़ोखर पर 200 क्रमशः 100 पौधे रोपे गये। जिसमें नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि पीपल और बरगद के पेड़ लगाये गये है। जिनसे आने वाले समय में पर्याप्त मात्रा में आॅक्सीजन मिलेगी। उन्होंने बताया कि देवरी गौशाला में पिछले वर्ष भी महाकवि बल्लभ दास डंडोतिया स्मृति संस्था द्वारा 200 पौधे रोपे गए थे। जो तेजी से वृद्धि कर रहें है। जो भी व्यक्ति पौधा रोपण करंे, वे देवरी गौशाला में पहंुचकर कर सकते है। अधिक पेड़ लगाने से देवरी गौशाला में भी घना जंगल बन सकता है। इस अवसर पर प्रभारी एसडीएम एलके पाण्डे सहित पिन्ट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय