Saturday, October 24th, 2026

20 युवक-युवतियों को किया गया प्रशिक्षित

भोपाल

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के वफर क्षेत्र के ग्रामीण 20 युवक-युवतियों को प्रोफेशनल तरीके से कुकिंग और हाउस-कीपिंग कार्य में प्रशिक्षित किया गया है।

सतपुड़ा रिजर्व प्रबंधन ने मढ़ई में 25 अगस्त से शुरू हुए प्रशिक्षण में पाँच दिन तक प्रशिक्षण की तमाम बारीकियों को साझा किया गया। यह प्रशिक्षण म.प्र. ईको पर्यटन बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराये गये बजट से म.प्र. इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटेलिटी ट्रेवल एण्ड टूरिज्म स्टडीज भोपाल संस्था के जरिये इन युवक-युवतियों को रोजगार दिलाने की सार्थक पहल की गई है। प्रशिक्षित युवक-युवतियों में से 12 को रोजगार भी उपलब्ध करा दिया गया है। ईको पर्यटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सत्यानंद ने बताया कि वफर क्षेत्र में वन एवं वन्य-प्राणी संरक्षण से जोड़ा जाकर ग्रामीणों को वनों पर निर्भरता कम की जा रही है।

 

#सतपुड़ा टाइगर रिजर्व

Source : Agency

पाठको की राय