Tuesday, October 20th, 2026

प्राकृतिक आपदा के पांच मामलों में 20 लाख स्वीकृत

रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विभिन्न प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों को जिला कलेक्टर के माध्यम से आर्थिक-अनुदान सकायता स्वीकृत की जाती है। ऐसे ही पांच प्रकरणों में 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों क तहत जशपुर जिले की फरसाबहार तहसील के ग्राम टाकमुण्डा निवासी प्रेमलाल साय तथा मनोरा तहसील के ग्राम खम्हली निवासी सदजोहर के मुकुन्द बुनकर की मृत्यु पानी मे डूबने से होने पर मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह से बागबहारा उप तहसील के अंतर्गत ग्राम सागरपाली की श्रीमती खुलबासो और तहसील पत्थलगांव के ग्राम करार्बेरा के गुलाब साय की मृत्यु सांप के काटने से होने के कारण मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। फरसाबहार तहसील के घूमरा निवासी श्रीमती बासमति मांझी की मृत्यु आग में जलने से हो जाने पर उनके परिजनों को चार लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

 

Source : Agency

पाठको की राय