Saturday, October 24th, 2026

तमिलनाडु के दो जिलो में अब तक 20 की मौत, पुडुचेरी से लिंक के संकेत, NHRC ने मांगा जवाब

तमिलनाडु
Hooch Tragedy के कारण तमिलनाडु के विल्लुपुरम में 13 और चेंगलपट्टू में 7 लोगों समेत कुल 20 लोगों की मौत हो चुकी है। जहरीली शराब त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 होने पर भारतीय राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लिया है। तमिलनाडु के विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों का स्वत: संज्ञान लेते हुए NHRC ने राज्य के मुख्य सचिव, तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (DGP) को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।

केंद्र शासित प्रदेश में भी जहरीली शराब की घटना पर चिंता जताई जा रही है। तमिलनाडु में जहरीली शराब त्रासदी पर पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने कहा, "यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।" उपराज्यपाल ने कहा, नकली सामान की बिक्री के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए। जहरीली शराब पीने वालों की जान गुणवत्तापूर्ण इलाज के बावजूद नहीं बचाई जा सकती। इसलिए तस्करी (नकली शराब की) भी बंद होनी चाहिए।
 

 

#जहरीली शराब

Source : Agency

पाठको की राय