20 दिन पूर्व नर कंकाल मामले की गुत्थी सुलझी, मदिरा सेवन के बाद की गई हत्या, 6 गिरफ्तार
कवर्धा। बीस दिन पूर्व आमापानी के जंगल में मिले नरकंकाल मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। नर कंकाल की पहचान उसके पास से बरामद किये गये सामानो से की गई। पूरा मामला मदिरा सेवन का निकला। पुलिस ने हत्या के आरोप में 6 लोगो को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या मे प्रयुक्त हथियार भी जब्त किये।
उल्लेखनीय है कि 25 मई को चिल्फी घाटी थाना पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली किआमापानी के जंगल मे एक अज्ञात नर कंकाल जो पूरी तरह से नष्ट हो गया है पडा हुआ है। आमापानी जंगल की पहाड़ी इलाके में 200 मीटर दूर तक नाला में हड्डी बिखरी पड़ी है। इस सूचना पर चिल्फी पुलिस बल घटनास्थल पहुंचकर घटनास्थल को सर्च कर घटना स्थल पर आस पास बिखरे मिले समान सायकल से मृतक कि पहचान कराने पर मृतक की पहचान बोड़ला निवासी 55 वर्षीय लतेलू राम पिता कोदूराम बांधे साकिन खरिया थाना बोड़ला के रूप में हुई। पुलिस की परिवार जनो ने बताया कि मृतक लतेलु बरसो से वनांचल के ग्रामो में जाकर ग्रामीणों से बास से बने सामानो के अलावा अन्य जंगली समान खरीदकर शहर में बेचने का काम करता था। घटनास्थल पर मृतक के मिले सामानो से घरवालो ने उसकी पहचान की। लेकिन वहा से मिले हरे नेट के बारे मे उन्होने अनभिग्यता प्रकट की।घटनास्थल से मिले सबूतो की कडी जोडते हुए पुलिस हत्यारो तक जा पहुची। मृतक कै साथ अप्रिय घटना घटित होने के प्रबल आशंका पर पुलिस गांव में ही कैंप करते हुए आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ, घटना स्थल का परिस्थिति जन्य साक्ष्य , घटना में प्रयुक्त साक्ष्य, पतासाजी करती रही। इसी दरम्यान मुखबिर से मिली सूचना गवाहों के कथन के आधार पर पुलिस ने आरोपियो के खिलाफअपराध क 17/21 धारा 302, 201, 147, 148, 149 भादवी पंजीबद्ध कर घटना में शामिल संदेही फागु बैगा पिता रामसिंग बैगा उम्र 45 वर्ष भगत बैग पिता सुक्कू बैगा उम्र 20 वर्ष सोनसिंग उर्फ रिघम पिता गनपत बैगा उम्र 25 मंशाराम बैगा पिता जयसिंग बैगा उम्र 22 वर्ष म दशरथ बैगा पिता रीका राम बैगा उम्र 25 वर्ष असराध बैगा पिता टीकाराम बैगा उम्र 21 वर्ष सभी निवासी आमापानी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो इन्होने अपना अपराध कबूल कर लिया।
आरोपियो ने पुलिस को बताया कि आमपानी गांव में ग्रामीण हीरा बैगा के घर पुत्र होने पर छठी कार्यकम के दिन मृतक लतेलु राम से शराब पीने के मामूली विवाद पर बेरहमी से एक राय होकर डंडे, हल से पीट-पीटकर बेहोश करते हुए छठी में प्रयुक्त बैठने हेतु ग्रीन नेट में लपेटकर गांठ लगाकर साइकिल में रस्सी से कैरियर में बांधकर जंगल पहाड़ी दुर्गम इलाके में ले जाकर पुन: गला घोंट कर नाले में फेंक दिया।

पाठको की राय