Sunday, October 25th, 2026

कसडोल में अतिरिक्त उचित मूल्य की दुकान के लिये 20 तक आवेदन आमंत्रित

बलौदाबाजार
कसडोल तहसील के अंतर्गत नगर पंचायत टुण्डरा एवं कसडोल सहित 13 ग्राम पंचायतों में अतिरिक्त उचित मूल्य (राशन) दुकान के लिए 20 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इच्छुक आवेदक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय कसडोल के खाद्य शाखा में उक्त तिथि तक आवेदन दे सकते हैं। इसके पहले भी 11 अतिरिक्त दुकान के लिए आवेदन मंगाये गये हैं। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली आदेश 2016 के अनुसार उचित मूल्य की दुकान आवंटन के लिए ग्राम पंचायत, सहकारी समितियां एवं महिला स्व सहायता समूह को आवंटन की पात्रता है। अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार हसुवा, असनीद, बलोदा, गिरौध, पिसीद, बरपानी, कटगी, खपरीडीह, सेल, छरछेद, नगर पंचायत टुण्डरा, नगर पंचायत कसडोल एवं मटिया में एक-एक दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।

 

#applications

Source : Agency

पाठको की राय