Tuesday, October 20th, 2026

20 कोच के साथ हटिया से पुणे के बीच स्पेशल ट्रेन अब सप्ताह में दो दिन

बिलासपुर
कोरोना संक्रमण जैसे-जैसे कम होते जा रहा है वैसे ही ट्रेनों की रफ्तारें भी बढ़ती जा रही है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अब हटिया-पुणे स्पेशल ट्रेन को सप्ताह में दो दिन चलाने का निर्णय लिया है और इसकी शुरूआत 5 फरवरी से होने जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन (02849/02850) प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को हटिया और बुधवार व रविवार को पुणे से छूटेगी।

हटिया-पुणे स्पेशल ट्रेन 5 फरवरी को 20 कोच के साथ बिलासपुर रेलवे स्टेशनल से रवाना होगी जिसमें जनरल टिकट और स्लीपर कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी राहत दी गई है। इस ट्रेन में 13 स्लीपर और 3 सामान्य कोच के साथ  3 एसी थ्री और एक एसी टू टायर की सुविधा दी गई है। कोरोना संक्रमण के चलते सिर्फ कन्फर्म टिकट के यात्री ही ट्रेन में सफर कर सकेंगे।

हटिया-पुणे स्पेशल ट्रेन का राज्य में 5 स्टेशनों पर स्टॉपेज रहेगा। ट्रेन हटिया से रात 8.05 बजे छूटकर 10.35 बजे राउरकेला, 12.20 बजे झारसुगुड़ा जंक्शन, 2.33 बजे चांपा, 3.50 बजे बिलासपुर, सुबह 5.40 बजे रायपुर, 6.35 बजे दुर्ग, 7.02 बजे राजनांदगांव और 2.45 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में पुणे से सुबह 10.45 बजे रवाना होगी। अहमदनगर, मनमाड़, भुसावल, अकोला, वर्धा, नागपुर, गोंदिया रुकते हुए 8.30 बजे बिलासपुर, 9.26 बजे चांपा, 11.45 बजे झारसुगुड़ा और शाम 4.25 बजे हटिया पहुंचेगी।

 

#स्पेशल ट्रेन

Source : Agency

पाठको की राय