Friday, October 23rd, 2026

नक्सलियों के आईईडी विस्फोट से 2 जवान घायल

नारायणपुर.
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके के मोहंदी के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर आईटीबीपी के जवान सर्चिंग पर रवाना हुए थे, आज शनिवार देपहर में जावनों के वापसी के दौरान नक्सलियों ने आईटीबीपी के जवानों को निशाना बनाते हुए आईईडी विस्फोट कर दिया दिया ।

नक्सलियों के द्वारा किये गये आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से आईटीबीपी के 2 जवान घायल होने की सूचना है, जिसमें से एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल जवानों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों की संख्या बढ?े की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस हमले के बाद, सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च आॅपरेशन बढ़ा दिया है और नक्सलियों की खोजबीन शुरू कर दी है। विदित हो कि मोंहदी इलाके में कुछ दिनों पूर्व नया कैंप खोला गया था। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने आईईडी विस्फोट की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल जवानों के संबध में विस्तृत जानकारी कुछ देर में देने की बात कही है।

 

#Narayanpur

Source : Agency

पाठको की राय