Thursday, October 22nd, 2026

25 किलो गांजा के साथ धनपुंजी से 2 तस्कर गिरफ्तार

जगदलपुर

थाना नगरनार को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ व्यक्तियों के द्वारा अवैध रूप से गांजा की तस्करी उडीसा से छत्तीसगढ़ की ओर किया जा रहा है। सूचना पर पड़ोसी राज्य के सीमाक्षेत्र धनपुंजी से 2 गांजा तस्करों  ईमरान अहमद निवासी जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश एवं राहुल दास निवासी पुरानी बस्ती रायपुर को 25 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार गांजा तस्करों के विरूद्ध थाना नगरनार में 20 (बी) एनडीपीएस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के कब्जे से 25 किलोग्राम गांजा, 1 नग मोबाईल जप्त किया गया है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित बाजार मूल्य 1 लाख 25 हजार रुपए आंकी गई है। मामले में आरोपी ईमरान अहमद एवं राहुल दास को आज न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय