Sunday, October 25th, 2026

जगदलपुर में खुलेंगे 2 नए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल

जगदलपुर
विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में दो स्थानों पर इस शैक्षणिक सत्र से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जा रहे हैं। विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के माध्यम से उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थानों का निमार्ण किया जा रहा है। जहां ना केवल सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, बल्कि उच्च योग्यता प्राप्त शिक्षक, लाइब्रेरी एवं लैब भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा की जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या को देखते हुए उन्होंने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धरमपुरा एवं ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों की मांग पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नानगूर को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में उन्नयन करने का अनुरोध किया था, जिसे-मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह सौगात मिली है।

 

#swami atmanand englise

Source : Agency

पाठको की राय