Friday, October 23rd, 2026

पचनी जलाशय के मुख्य नहर के सुधार के लिए 2.86 करोड़ की स्वीकृति

रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा कोरिया जिले के भरतपुर विकासखण्ड अंतर्गत पचनी जलाशय योजना के मुख्य नहर में 7.50 किलोमीटर तक आवश्यक सुधार एवं सीसी चैनल निर्माण के लिए 2 करोड़ 86 लाख 97 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार अंबिकापुर को प्रदान की गई है। इस जलाशय के नहर सुधार कार्य से इसकी सिंचाई में 247 हेक्टेयर की कमी को दूर करने के साथ ही कुल 397 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जा सकेगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय