Saturday, October 24th, 2026

बाबू के घर से 2.66 करोड़ कैश और लाखों का सोना भी बरामद


भोपाल। फूड कॉर्पोरेशन आॅफ इंडिया (एफसीआई) के बाबू किशोर मीणा के घर से सीबीआई ने दो करोड़ 66 लाख से ज्यादा का कैश और भारी मात्रा में सोने के जेवर बरामद किए हैं। मीणा को सीबीआई की भोपाल यूनिट की टीम ने शुक्रवार को एक लाख रुपए की रिश्वत लेने में सहयोगी के तौर पर पकड़ा था। इसके बाद मीणा के घर पर छापा डाला गया, रात भर चली सर्चिंग के बाद इतनी नकदी निकली।

रात भर चली सर्च: सीबीआई की जांच भोपाल में रहने वाले इन चारों के घर पर रात भर चली। हर्ष के कोलार स्थित सर्वधर्म कॉलोनी में रात भर सर्चिंग होती रही। सीबीआई की टीम यहां से सुबह निकली। वहीं अरुण श्रीवास्तव और मोहन परोत के घर पर भी सर्च चलती रही। गौरतलब है कि एफसीआई में सिक्युरिटी कंपनी कैप्टन कपूर एंड संस का ठेका है। सिक्युरिटी कंपनी को इसके बदले में हर माह 11 लाख 30 हजार रुपए मिलते हैं। इस राशि में से एफसीआई के डिवीजनल  मैनेजर हर्ष हिनायना, अकाउंट मैनेजर अरुण श्रीवास्तव, सिक्युरिटी मैनेजर मोहन पराते दस प्रतिशत हर माह सिक्युरिटी कंपनी से रिश्वत चालते थे। बाद में यह तय हुआ कि पुराने बिल का हर माह का 50 हजार रुपए और आगे से 70 हजार रुपए हर माह देने होंगे। इस संबंध में सिक्युरिटी कंपनी ने सीबीआई को शिकायत की थी। इसके बाद सीबीआई ने शुक्रवार को इन चारों को गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपी बोला- मेरे नहीं डिवीजनल मैनेजर का पैसा है
इस छापे ने एफसीआई में बड़े घोटाले की ओर संकेत दिए हैं। किशोर मीणा ने पूछताछ में बताया कि यह पैसा उसका नहीं है, उसे यह पैसा उसके डिवीजनल मैनेजर हर्ष हिनायना देता था। हालांकि इसमें उसका भी हिस्सा रहता था। इतनी बड़ा कैश मिलने के बाद सीबीआई की टीम सुबह फिर से एफसीआई के दफ्तर पहुंची। यहां पर उसने कुछ फाइल खंगाली। इधर हर्ष हिनायना, अरुण श्रीवास्तव और मोहन परोत के कैबिन की तलाश भी ली गई।

 

Source : Agency

पाठको की राय