Friday, October 23rd, 2026

आरंग में वितरक शाखा के रि-मॉडलिंग एवं सीसी लाईनिंग के लिए 2.62 करोड़ की स्वीकृति

रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड अंतर्गत बलौदाबाजार शाखा नहर के वितरक शाखा क्रमांक-01 एवं 02 के रि-मॉडलिंग एवं सीसी लाईनिंग कार्य तथा पक्के कार्यों के पुनर्निर्माण के लिए 2 करोड़ 62 लाख 45 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी परियोजना रायपुर को प्रदान की गई है। उक्त कार्य को कराए जाने से इसकी रूपांकित सिंचाई क्षमता में 263 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 910 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।

 

#sanctione

Source : Agency

पाठको की राय