Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में चेकिंग में कार से 2.27 करोड़ मिले, एमपी के मंडला जिले के हैं कार सवार

कबीरधाम.

कबीरधाम में आज शुक्रवार को चिल्फी थाना पुलिस ने तीन लोगों के पास से नकद दो करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपए और एक कार जब्त किया है। राशि के संबंध में पुलिस ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचना दे दी है। एडिशनल एसपी पुष्पेन्द्र बघेल ने बताया कि एमपी-सीजी बॉर्डर थाना चिल्फी में वाहनों की जांच की जा रहीं थी।

इसी जांच के दौरान एमपी के मंडला की तरफ से एक कार की चेकिंग के दौरान गगन जैन पिता स्व.गिरीश जैन उम्र 33 और अमन जैन पिता स्व.गिरीश जैन उम्र 30,   नवीन ठाकुर पिता ताराचंद्र ठाकुर उम्र 25 निवासी मंडला (एमपी) बताया। चेकिंग के दौरान कार से दो करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ करने पर रायपुर में प्रापर्टी खरीदने के नाम पर रकम ले जाना बताया। हालांकि, जब्त रकम के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी है।

 

#Chhattisgarh-Kabirdham#car checking#2.27 crores found#Mandla-MP

Source : Agency

पाठको की राय