Monday, October 19th, 2026

 1971 की लड़ाई के हीरो भैरों सिंह राठौड़ का निधन

जोधपुर
भारत-पाकिस्तान की 1971 की लड़ाई में लोंगेवाला चौकी के हीरो रहे भैरों सिंह राठौड़ (Bhairon Singh Rathore) का आज निधन हो गया है. सिंह बीते कई दिनों से जोधपुर एम्स (Jodhpur AIIMS) में भर्ती थे. हाल ही में पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी उनसे फोन कर स्वास्थ्य का हालचाल जाना था. भैरों सिंह राठौड़ (81) मूल रूप से सोलंकिया तला के रहने वाले थे. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में रहकर देश की सेवा करने वाले भैरों सिंह राठौड़ को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित लोंगेवाला चौकी का हीरो कहा जाता था.

भैरों सिंह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे. उन्हें इलाज के लिए जोधपुर एम्स में भर्ती कराया गया था. वहीं पर सोमवार को दोपहर में भैरों सिंह ने अंतिम सांस ली. भैरों सिंह बेटे सवाई सिंह के अनुसार उनको 14 दिसंबर को एम्स में भर्ती कराया गया. उस वक्त उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया और उनके शरीर के अंगों में पैरालिसिस हो गया था. फिल्म निर्देशक जेपी दत्ता की बहुचर्चित फिल्म बॉर्डर में भैरों सिंह के अदम्य साहस की कहानी को दिखाया गया था. उसके बाद वे और चर्चित हो गए थे.

 

#भैरों सिंह राठौड़ का निधन

Source : Agency

पाठको की राय