Thursday, October 22nd, 2026

19 साल की रिया ने जीता मिस इंडिया खिताब


भिलाई

19 वर्षीय रिया एक्का ने भिलाई में आयोजित ग्लैमरस प्रोडक्शन के इवेंट में भाग लिया जहां उन्होंने जशपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए 50 प्रतिभागियों को हराकर मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया।

जशपुर के बगीचा विकासखंड के डगडऊवा गांव रहने वाली आदिवासी लड़की रिया एक्का ने बेहद ही कम उम्र में मिस इंडिया का खिताब हासिल कर लिया है। भिलाई में आयोजित ग्लैमरस प्रोडक्शन के इवेंट में रिया एक्का ने जशपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए करीब 50 प्रतिभागियों को हराकर मिस इंडिया खिताब का ताज पहना। मॉडल युविका चौधरी व प्रिंस नरूला के हाथों उन्हें मिस इंडिया का खिताब दिया गया। रिया पहले भी कई एलबमों में काम कर चुकी हैं। रिया एक्का के पिता सेना में मेजर हैं, उनकी मां पंचायत सचिव हैं। रिया फिलहाल बिलासपुर से ग्रेजुएशन कर रही हैं।

रिया का कहना है कि संघर्ष करने से सफलता जरुर मिलती है। वो आदिवासी समाज से हैं और उन्हें अपनी संस्कृति पर गर्व है। वे अपने समाज, परंपरा और संस्कृति के साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन करना चाहती हैं। रिया का सपना है कि वे दूसरों के लिए मिसाल बने और अपनी संस्कृति और समाज का नाम रोशन करें।

 

Source : Agency

पाठको की राय