Tuesday, October 20th, 2026

थ्रो बॉल नेशनल चैंपियनशिप के लिए वीर भूमि के 19 छात्र-छात्राएं चयनित

महोबा
वीर भूमि राजकीय महाविद्यालय में दो दिन पूर्व आयोजित प्रदेश स्तरीय थ्रो बाल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिले के 11 बालक और आठ बालिकाओं का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। यह प्रतियोगिता 28 मई को पंजाब के पटियाला में आयोजित की जाएगी।

जनपद मुख्यालय स्थित वीर भूमि राजकीय महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर प्रदीप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि 29वीं राष्ट्रीय सब जूनियर थ्रो बाल प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब के पटियाला शहर में 28 से 30 मई को होना है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जनपद के कुलपहाड़ कस्बा स्थित आरबीपीएस स्कूल के छात्र दीपराज,आदित्य राजपूत, अथर्व निरंजन, सिद्धांत शक्ति, औनिक अग्रवाल, रेहान खान, हसन खान व फरहान खान व शरद गुप्ता को माधव इंटरनेशनल स्कूल के छात्र यह यशांसमणि व दिव्य दीप को बालक वर्ग की प्रादेशिक टीम में चयनित किया गया है। तो वहीं बालिका वर्ग में आरबीपीएस स्कूल की छात्राएं दिशा द्विवेदी, नंदिनी तिवारी, अंशिका पटेल, अक्षरा सोनी, खुशी गुप्ता,अनुष्का नामदेव और कृतिका अग्रवाल को और माधव इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा राजनंदिनी को प्रदेश टीम में शामिल किया गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 मई तक पंजाब के पटियाला में होगा।

 

 

#State level throw ball competition

Source : Agency

पाठको की राय