Sunday, October 25th, 2026

19 गर्भवती माताओं को लगाया गया कोरोना का टीका

39

रायपुर। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उरला में आज क्षेत्र की गर्भवती मताओं के लिये विशेष कोविड टीकाकरण अभियान चलाया गया। गर्भवती माताओ को कोविड पाजिटिव होने पर गंभीर लक्षण मॉ एवं होने वाले बच्चे पर प्रभाव को कम करने के लिये स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ. मनोज कुमार बर्मन ने एक अच्छी और सार्थक पहल की शुरूवात की। उनकी टीम में ज्योत्सना ग्वाल शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, राजेन्द्र वैष्णव एवं अखिलेश पांडे सुपरवाईजर तथा उरला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के समस्त स्टाफ और क्षेत्र की मितानिनो का सहयोग रहा। क्षेत्र के सभी गर्भवती महिलाओ का अब नियमित कोविड टीकाकरण होगा।

इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम बीरगांव श्रीकांत वर्मा , जिला कार्यालय से जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आशिष वर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग के जिला मिडिया प्रभारी गजेन्द्र डोंगरे उपस्थित थे। आज शुरू हुए विशेष अभियान में ए.एन.एम. सुमन नामदेव एवं जी.एन.एम. प्रियन्का साहू के द्वारा 19 गर्भवतियो को टीका लगाया गया। गर्भवतियो को इक_ा कर लाने में मितानिन किरण पवार विशेष योगदान दिया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गर्भवती माताओं को जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है को कोविड-19 का टीकाकरण लगाया जा सकता हैं। गर्भावस्था की किसी भी अवधि में सभी गर्भवती महिलाएं प्रथम तिमाही, द्वितीय एवं तृतीय तिमाही सभी अवस्था में कोविड टीकाकरण करवा सकती हैं।

 

#गर्भवती#कोरोना का टीका

Source : Agency

पाठको की राय