Saturday, October 24th, 2026

1891 आंगनबाडियों में बच्चों का वजन लेकर मनाया जा रहा है वजन त्यौहार

जगदलपुर
जिले की 1891 आंगनबाडि?ों का क्लस्टर बनाकर 06 वर्ष तक की उम्र के बच्चों का वजन लिया जा रहा है, 13 अगस्त तक मनाए जाने वाले इस वजन त्यौहार में जिले का कोई भी लक्षित बच्चा छूटने ना पाए, यह सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अमले को दिए है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि वजन त्यौहार सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक मनाया जा रहा है। वजन त्यौहार को सफल बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। जिले में शून्य से 06 वर्ष तक के लगभग 85 हजार बच्चे लक्षित हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का वजन के साथ ही ऊंचाई भी मापा जा रहा है। उन्होने बताया कि वजन त्यौहार के दौरान निकाय क्षेत्रों में संभावित घुमंतू बच्चों, निर्माण क्षेत्र में श्रमिकों के बच्चों आदि का भी वजन लेने के लिए निर्देश दिये गये हैं। इस दौरान वजन लिए गए सभी बच्चों का डेटा एंट्री आॅनलाइन एप पर तत्काल किया जाना भी सुनिश्चित करने कहा गया है।

 

#Anganwadis

Source : Agency

पाठको की राय