Saturday, October 24th, 2026

बिहार-अररिया में करंट से परिवार के 18 लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

अररिया.

अररिया में करंट लगने से एक ही परिवार के 18 लोग झुलस गए। साथ ही लगभग उस मोहल्ले के 200 घरों के फ्रिज, कूलर और पंखे जल गए हैं। घटना हरियावाड़ा के वार्ड संख्या-10 की है। सभी लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। करंट लगने से झुलसे लोगों में सुहाना परवीन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद निदा, मोहम्मद आरीस, मोहम्मद बसीक, नजरा परवीन और अब्दुल रहीम समेत अन्य लोग शामिल हैं।

सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां चार लोगों की स्थिति गंभीर है। घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि शनिवार को बिजली मिस्त्री ने तार जोड़ा था। दोपहर में हवा में तार पेड़ से टकरा गया, जिसका परिणाम यह हुआ कि एक घर में करंट पहुंच गया, जिससे एक ही परिवार के 18 लोग झुलस गये। परिजनों का कहना है कि घर के लोगों ने एसडीओ को तार जोड़ने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माने और हाई वोल्टेज तार जुडवा दिए।

 

#Bihar-Araria#18 members burnt

Source : Agency

पाठको की राय